घर से ले जाकर मासूम के साथ गुलाब के खेत में बलात्कार

0
94

MASUM BLATKARफर्रुखाबाद: घर में सो रही मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तबल तराई निवासी रिक्सा चालक की मासूम पुत्री को घर से उठा लेजाकर बलात्कार को अंजाम दिया गया| पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया है|

[adrotate banner="3"]

पीड़िता के परिवार वाले घर के अंदर सो रहे थे तभी मध्य रात्रि के बाद अचानक आरोपी चार साल की मासूम को चारपाई से उठा ले गया और उसका घर से कुछ दूर बाग़ में उसके साथ बलात्कार कर दिया| मासूम पीड़िता जब मदद के लिए चिल्लाई तो परिजनों को जानकारी हुई| जाकर देखा तो मासूम बाग़ पड़ी है|

परिजनों उसे लेकर थाना मऊदरवाजा पंहुचे पुलिस ने उसका लिनीगंज अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया| पुलिस खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज करने की तैयारी नही कर रही थी| उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया| पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने थाने पंहुचकर जाँच पड़ताल की| इसके बाद एसपी सीओ सिटी वाईपी सिंह के साथ घटना स्थल पर पंहुचे| पुलिस को मौके से एक डिटाल की शीशी व एक चाकू बरामद हुआ है| पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है|

[adrotate banner="2"]