शमसाबाद में घर से आम लेने गये युवक का अपहरण

0
159

शमशाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमशाबाद क्षेत्र के मोहल्ला प्रधानिया निवासी विनोद कुमार गुप्ता का 25 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार गुप्ता बीते शनिवार की शाम 7 बजे कहीं लापता हो गया। युवक का दुपहिया वाहन लापता हालत में रोड के किनारे खड़े मिलने से परिजनों ने अपहरण की आशंका जतायी है। फिलहाल थाना पुलिस को सूचना दी गयी है।
मोहल्ला प्रधानिया निवासी विनोद कुमार गुप्ता मोहल्ले में ही समोसे चाट व मिठाई की दुकान किये हैं। दुकान पर ही पुत्र अनिल भी बैठता था। शनिवार को लगभग 7 बजे अनिल घर से अपनी विक्की मोपेड संख्या यूपी 76 एम 4857 से घर से आम लेने की बात कहकर चला गया। काफी रात होने पर भी जब अनिल घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने खोजबीन शुरू की।

[adrotate banner="3"]

सभी दोस्तों को फोन करने के बाद अनिल के पिता विनोद कुमार ने इधर उधर घूमकर देखा तो अनिल की गाड़ी यूपी 76एम 4857 लावारिश अवस्था में खड़ी मिली। यह देख परिजनों में आशंका हो गयी कि कहीं अनिल का अपहरण तो नहीं हो गया। रात भर रिश्तेदारियों इत्यादि में खोजबीन करने के बावजूद अनिल का कहीं जब पता नहीं चला तो अनिल के पिता विनोद कुमार ने थाना शमशाबाद में पहुंचकर रविवार को तहरीर दी।

[adrotate banner="2"]