फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विकास खंड के ग्राम जमापुर के ग्रामीण पीएम मोदी की मुहीम स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाये जा रहे शौचालय ना बनने से आक्रोशित है | उन्होंने इसके लिये प्रदर्शन कर अपना गुस्सा भी जाहिर किया|
[adrotate banner="3"]
महिला रामदेवी पत्नी रामप्रकाश, मालती पत्नी रामसरन, निर्मला पत्नी वादाम सिंह, मालती पत्नी हरिनन्दन, जाबित्री पत्नी महेन्द्र सिंह, अनीता पत्नी जगरूप आदि ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि गाँव के प्रधान अनूप अग्निहोत्री ने अभी तक उनके शौचालय तक नही बनबाये| जिससे उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है| वही ग्राम प्रधान का कहना है कि बाढ के कारण शौचालय भी तक नही बन पाये| सूची आ गयी है| जल्द काम शुरू होगा|
[adrotate banner="2"]


