घर में बने गड्ढे में डूबकर 14 माह के मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

0
413

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर पूर्वी में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। घर में पानी भरने के लिए बनाए गए गड्ढे में डूबने से 14 माह के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। अमैयापुर निवासी रतिराम का मृतक 14 माह का पुत्र शुभयांश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद मां अर्चना, दादी रामरति सहित भाई-बहन प्रांशु और रुचि का रो-रोकर बुरा हाल है।
मां अर्चना ने बताया कि वह दोपहर के समय घरेलू कार्य कर रही थी और शुभयांश चारपाई पर खेल रहा था। करीब दोपहर 12 बजे जब बच्चा चारपाई पर दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। दरवाजे की ओर जाते समय घर में बने गड्ढे में बच्चे के बाल दिखाई दिए। परिजनों ने उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने बताया कि गड्ढा घर में पानी भरने के उद्देश्य से बनाया गया था, जिसमें पानी भरा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पिता रतीपाल ने पंचनामा की कार्रवाही कराने से इनकार कर दिया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]