घर में चलती मिली असलाह फैक्ट्री, आरोपी गिरफ्तार

0
153

फर्रुखाबाद:( कमालगंज संवाददाता) रविवार को पुलिस ने बजरंगदल के नगर संयोजक के पिता को अबैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के हाजी नगला निवासी नीलू ठाकुर पुत्र कप्तान सिंह को थाना पुलिस ने घर पर ही अबैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री में पुलिस को एक हाल में ही बनी देशी रायफल भी बरामद की। पुलिस की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। आरोपी का बेटा बजरंग दल का नगर संयोजक बताया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]