घर में घुस मारपीट कर फायर झोका, पांच के खिलाफ तहरीर

0
114

फर्रुखाबाद : चुनाव आते ही अराजकतत्व सक्रिय हो गये है और बारदात को करने के लिये हर प्रयास कर भी रहे है | शनिवार को मामूली विवाद के चलते घर में घुसकर कुछ लोगो ने परिवार के लोगो को जमकर लाठी डंडो से पिट दिया | और बाद में माहौल बिगड़ने के लिये कई फायर भी कर दिये | मामले के सम्बन्ध में थाना पुलिस को लिखित में तहरीर दी गयी है |

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज के ग्रांम चौसपुर निवासी तकलिम अपनी परिवार की लड़की के साथ शहर से दहेज का सामान लेने जा रहे थे | जैसे ही वह गाँव से सड़क पर आए तो उसी समय ग्रांम गडाखेरा निवासी एक चालक ट्रेक्टर लेकर निकला तो दोनों वाहन आपस में टकरा गये | जिस बात को लेकर दोनों में हाथापाई भी हो गयी |
लेकिन कुछ समय के बाद दोनो अपने अपने घर चले कुछ समय बाद जब तकलिम बापस घर लौटा तो ट्रेक्टर चालक अपने एक दर्जन साथियों के साथ उसके घर पर हमला करने पहुच गया और लाठी डंडो के साथ जमकर पिटाई कर दी | बाद में अपनी धाक जमाने के लिये कई फायर भी किये |

मामले की सूचना कमालगंज थाना पुलिस को लिखित रूप में दी गयी है जिसमे 5 लोगो को नामजद किया गया है | सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुच कर जाँच पड़ताल की है |

[adrotate banner="2"]