घर में घुसा चोर मोबाइल व चप्पलें छोड़ भागा

0
159

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरीगेट बिर्राबाग निवासी रामऔतार पुत्र मिश्रीलाल कुशवाह के घर बीती रात एक चोर घुस गया। खटपट की आवाज सुनकर चोर अपनी हवाई चप्पलें व रिलायंस का मोबाइल छोड़कर भाग गया।

[adrotate banner="3"]

रामऔतार ने कोतवाली में तहरीर दी कि बीती रात वह घर के अंदर पत्नी कमलेश कुमारी व बच्चों के साथ सो रहा था। देर रात एक अज्ञात चोर घर में घुस गया और चोरी के लिए सामान तलाशने लगा। तभी अचानक रामऔतार की पत्नी कमलेश कुमारी जाग गयीं और उसने चोर को ललकारा। जिस पर हड़बड़ाहट में चोर रामऔतार के घर पर ही चप्पल और मोबाइल छोड़कर फरार हो गया। जिससे रामऔतार का पैसा आदि सामान बच गया। लेकिन चोरों द्वारा छोड़ा गया मोबाइल व चप्पलें रामऔतार तहरीर के साथ शहर कोतवाली में लेकर आये।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि रामऔतार को फिलहाल चप्पलें और मोबाइल रखने के लिए दे दिये गये हैं। मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]