घर में घुसकर मारपीट व धारदार हथियार से हमला करनें में सगे भाईयों सहित 9 पर एफआईआर

0
123

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर में घुसकर मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस नें 5 नामजद व 4 अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत कर ली|
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला मो. अमीन खां निवासी नाहर सिंह यादव नें बताया कि बीते दिन उसका पुत्र योगेश घर के बाहर निकला तो पुरानी रंजिश के चलते राजेन्द्र प्रसाद सक्सेना के पुत्र जितेन्द्र उर्फ कल्लू, अन्नू, सीटू, पूनम पत्नी राजेन्द्र, जितेन्द्र उर्फ कल्लू का भतीजा व चार अज्ञात लोग आ गये| उन्होंने योगेश कुमार के साथ गाली-गलौज करनें लगे| जब नहर सिंह नें मना किया तो दबंग नाहर सिंह पर हमलावर हो गये| आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया| जब नाहर सिंह घर के भीतर भागे तो दबंग घर भीतर घुस आये| जितेन्द्र उर्फ कल्लू नें कुल्हाड़ी से पुत्र योगेश पर हमला किया| दबंगों नें पूरे परिवार के साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ भी की| इसके साथ ही धमकी दी कि यदि मकान बेंचकर यहाँ से नही जाओगे तो जान से मार देंगे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]