घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा फायरिंग करनें में पांच गिरफ्तार

0
123

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तगादे के विवाद में घर में घुसकर जान लेवा फायरिंग करने में आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया| जिसमे पुलिस नें पांच को गिरफ्तार कर लिया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम धन्सुआ निवासी गोपाल राजपूत पुत्र बालक राम राजपूत नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि उसने जितेन्द्र यादव पुत्र मोहर सिंह को रुपया व्याज पर दिया था| लेकिन तगादा करने पर जितेन्द्र रूपये की जगह धमकी देंने लगा| बीते 2 दिसंबर को आरोपी जितेन्द्र अपने साथ शानू कटियार पुत्र इंद्रेश बाबू निवासी नेकपुर कला मसेनी चौराहा, जयदीप सोमवंशी पुत्र महेश सिंह निवासी वरूआ राजेपुर, आशीष यादव पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी जेएनबी रोड फतेहगढ़, आकाश पुत्र रतिराम जाटव व पंकज फौजी के साथ आ गये और उसके घर पर आकर मारपीट करने लगे| जब गोपाल घर के भीतर दाखिल हुआ तो फिर दबंग उसके घर में भी दाखिल हो गये| उन्होंने घर के भीतर भी मारपीट की| इसी दौरान शानू व आकाश नें जान लेवा फायरिंग कर दी|
पुलिस नें तहरीर के आधार पर आरोपियों  के खिलाफ147, 148, 452, 323, 504, 506 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया| पुलिस नें आरोपी शानू, जितेन्द्र, जयदीप, आकाश, आशीष यादव को रखा रोड से अबैध तमंचा व पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]