KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम हुसैनगंज में एक नव विवाहिता को अकेला देख दो दरिंदों ने घर में घुसकर गैंग रेप किया। दरिंदों की हवस की शिकार महिला ने पति के घर आने पर आप बीती बतायी तो थाना कमालगंज में पहुंचकर दरिंदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
[bannergarden id=”8″]
हुसैनगंज निवासी रोशनलाल की जल्द ही दुर्गादेवी के साथ शादी हुई थी। 20 वर्षीय पत्नी दुर्गादेवी को घर पर छोड़कर रोशनलाल अपनी बहन के यहां बीते 20 अगस्त को सौनी देने के लिए चला गया। घर पर अकेली दुर्गा देवी को देखकर गांव के ही निवासी बाली पुत्र संजू, रामकेवल पुत्र सर्वेश रात के 11 बजे घर में घुस आये। दोनो लोगों ने जबर्दस्ती बलात्कार किया और यह कहकर चले गये कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। जब पति रिश्तेदारी से वापस आया तो उसे आप बीती बतायी। जिसके बाद पति रोशनलाल पीडि़त पत्नी के साथ कमालगंज थाने पहुंचा व पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर नव विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
[bannergarden id=”11″]
घर में अकेली नव विवाहिता को देख दरिंदों ने किया गैंगरेप
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


