कमालगंज: जर्जर मकान की छत गिर जाने से उसके ऊपर बैठे चार लोग दब कर घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज के गांव रायपुर मझगंमा निवासी धनश्याम, नन्हें लाल, संजीव, राजीव पड़ौस में बने मकान की छत पर खड़े थे और आपस में बात कर रहे थे कि मकान काफी पुराना हो गया है। इसे गिरवा देना चाहिए। इसी दौरान इसकी छत गिर गई जिसमें पिता पुत्र सहित कई लोग दब गये। चीख पुकार सुन भगदड़ मच गयी। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये जिन्होने मलबे में दबे लोगों को बहार निकालकर। स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर घनश्याम व राजीव को लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]
[adrotate banner="2"]

