घर के सामने बैठे किशोर की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

0
88

FARRUKHABAD : कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ज्यौंता में शुक्रवार को सरेशाम गांव के ही युवकों ने एक किशोर को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को आनन फानन में परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं युवक के पिता ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या के इरादे से गोलियां मारने के आरोप में तहरीर दी है। युवक के प्रेम प्रसंग की भी आशंका जतायी जा रही है।

[adrotate banner="3"]

RAVI[bannergarden id=”8″]

ज्यौंता निवासी हरपाल सिंह जाटव द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार उसका पुत्र रवी जाटव शाम को अपने घर के दरबाजे पर बैठा था। तभी गांव के ही संजू पुत्र ग्रीश, ग्रीश पुत्र राजाराम, सुनील पुत्र महेश, तेजराम पुत्र राधेश्याम ने उसे पकड़कर दरबाजे पर ही दो गोलियां मार दी। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। रवी के बड़े भाई लालू ने देखा तो उसने चीख पुकार करनी शुरू कर दी। आरोपी असलहे लहराते हुए फरार हो गये। युवक के प्रेम प्रसंग की भी आशंका जतायी जा रही है। जबकि रवी के पिता हरपाल सिंह जाटव के अनुसार उसकी किसी से रंजिश नहीं है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]