घर के बाहर खड़े ग्रामीण को गोली मारी

0
99

FARRUKHABAD :  तीन सशस्त्र लोगों ने ग्रामीण को उसके दरबाजे पर ही अंधेरे का फायदा उठाकर गोली मार दी। मामले के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भिजवा दिया।rakesh

[adrotate banner="3"]

थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौर निवासी राकेश पुत्र विजेन्द्र परमार रविवार शाम तकरीबन 9 बजे घर से कुछ दूरी पर शौच करने गया था। लौटते समय जैसे ही वह अपने मकान के निकट पहुंचा तो अंधेरे में खड़े तीन सशस्त्र लोगों ने पीछे से राकेश के गोली मार दी। गोली लगने से राकेश बुरी तरह से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गये और हमलावर मौका देखकर फरार हो गये। सूचना राजेपुर थाने में दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भिजवा दिया। घायल के भाई आर पी सिंह परमार ने उसे रात 11ः25 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

थानाध्यक्ष अमृतपुर ने बताया कि घायल की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामला उनके संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]