घर के दरबाजे का ताला तोड़कर नगदी जेबर चोरी

0
81

जहानगंज (फर्रुखाबाद): जनपद में लूट, हत्या, चोरी इत्यादि की बारदातों की बाढ़ सी आ गयी है। आये दिन लोगों के घरों का ताला तोड़कर चोरी कर ली जाती है और पुलिस हाथ पर हाथ रखकर तमाशवीन बनी हुई है। बीती रात जहानगंज मैन बाजार स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की नगदी व जेबर गायब कर दिये। पीडि़त ने थाना पुलिस को सूचना दी है।

[adrotate banner="3"]

chori1[bannergarden id=”8″]

जहानगंज निवासी जबर सिंह पुत्र रामनाथ बीते दिन अपनी ससुराल गया हुआ था। रात में अज्ञात चोरों ने दरबाजे का ताला तोड़कर नगदी व सोने चांदी के जेबरात ले गये। सुबह मोहल्ले वालों ने जबर सिंह को फोन पर सूचना दी। तब उसने घर आकर देखा तो सामान बिखरा हुआ देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसने तत्काल जहानगंज थाना पुलिस को सूचना दी। लेकिन सूचना के बाद कई घंटे तक पुलिस मौका मुआयना करने नहीं पहुंची। कस्बे के लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से आये दिन दुकानों इत्यादि का शटर काटकर चोरी हो जाती है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में फैले चोरों के आतंक से लोग काफी भयभीत हैं।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]