फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) बीती रात घर के ताले तोड़कर लाखों के जेबरात और नकदी साफ कर दी गयी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरपुर बीच का नगला निवासी रनवीर पुत्र तुलाराम अपने परिवार के साथ घर की पहली मंजिल के कमरें में सो रहे थे| देर रात चोर उनके घर में पीछे से चढ़ आये और दूसरी मंजिल में बने कमरे में रखे अलमारी और बक्से से 40 हजार की नकदी और लगभग साढ़े चार लाख कीमत के जेबरात साफ कर दिये| जानकारी होनें पर डायल 112 को सूचना दी गयी| जिसके बाद डायल 112 व चौकी इंचार्ज अभय सिंह फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| चौकी इंचार्ज नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


