घर के छप्पर में आग लगने से गृहस्थी जलकर राख

0
153

कायमगंज (फर्रुखाबाद): कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम प्रेम नगर निवासी श्यामवीर के घर पर पड़े छप्पर में आग लगने से उसके घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी श्यामवीर के घर में बने कमरे के सामने छप्पर पड़ा था। गुरुवार को घर में उसकी पत्नी अकेली थी। पति तम्बाकू गोदाम में मजदूरी करने गया हुआ था। उसी समय किसी तरह छप्पर ने आग पकड़ ली और धू धू करके जलने लगा। छप्पर में लगी भयानक आग देखकर श्यामवीर की पत्नी रूबी जोर_जोर से चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग उसके घर की तरफ दौड़े लेकिन लोग आग पर काबू पाते तब तक छप्पर की आग ने घर में जमा किया 30 हजार रूपये नकदी के साथ टी0वी0 फ्रिज, सी0डी0 कपड़े, बिस्तर, चारपाई आदि सब को जलाकर राख कर दिया।

श्यामबीर के घर में अचानक लगी आग से उसके पास कुछ भी नहीं बचा है। पल्लेदार श्यामबीर ने अपना मकान बनवाने के लिए तम्बाकू गोदाम में मजदूरी करके 30 हजार रुपये कमाये थे। वह भी आग में जल गये। श्यामबीर का मकान बनाने का सपना धरा का धरा रह गया। अब उसके पास अन्न का दाना तक नहीं बचा है।

[adrotate banner="2"]