फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) एक ही गाँव में युवक-युवती के शव उनके घरों में फांसी पर झूलते मिले| पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| दोनों में प्रेम प्रसंग की चर्चा है|
कोतवाली क्षेत्र के
ग्राम गैसिंगपुर निवासी 20 वर्षीय युवक रेवती उर्फ रोहित पुत्र महेश चन्द्र ने गुरुवार को तड़के अपने घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला| रोहित गिरजादेवी डिग्री कालेज सकवाई में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था|
रोहित के फांसी पर झूलने की खबर के लगभग तीन घंटे बाद उसी गाँव में19 वर्षीय स्वेता पुत्री बच्चन लाल ने भी अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| स्वेता नारायण डिग्री कालेज में बीएससी फाइनल की छात्रा थी| घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने दोनों के शवों का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| गाँव में दोनों के प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की चर्चा गर्म है|
प्रभारी निरीक्षक नें जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|
घरों में फांसी के फंदे पर झूलते मिली युवक-युवती की लाश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


