घरेलू कलह से परेशान कांस्टेबिल की पुत्री ने पिया जहर

0
197

फर्रुखाबाद: थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नगला भिड़ई निवासी जगत यादव की 16 वर्षीय पुत्री रेनू ने गृह कलह के चलते घर में रखी नशीली दवाई पी ली। जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक जगत यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं। जिनकी तैनाती पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ में है। जगत की पत्नी का स्वर्गवास कई वर्षों पहले हो चुका है। घर पर जगत की पुत्री रेनू व उसका छोटा भाई शैलेन्द्र सिंह ही रहते हैं। प्रातः तकरीबन साढ़े तीन बजे रेनू का अपने छोटे भाई शैलेन्द्र सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर तहस में आयी रेनू ने घर में रखी नशीली दवाई पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। पारिवारिक लोगों ने रेनू को तकरीबन साढ़े 11 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]