घने कोहरे व शीतलहर ने कंपाया, मासूम बोले- छुट्टी करा दो डीएम अंकल

0
143


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में बुधवार को सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। शहर में तो कोहरा का ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा लेकिन आबादी से बाहर विभिन्न मार्गों पर वाहनों से गुजरने वालों को दिक्कत रही। कोहरे और ठंड से लोगों को दिक्कत होने लगी हैं। शाम होते-होते फिर कोहरे छा गया | बीते दो दिनों से सबसे ज्यादा समस्या मासूम छात्रों को हो रही है| वह ठंड में स्कूल जानें को मजबूर है|
दुपहिया वाहन चालक गर्म कपड़ों से ढके होने के बाद भी इस दौरान ठंड से कंपकंपाते दिखे।दोपहर में मामूली सी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। इस बार जिले में सुबह और शाम के समय तो अच्छी खासी ठंड महसूस की जा रही है| बुधवार शाम से ही वातावरण में कोहरा आना शुरू हो गया। कोहरा जन जीवन को अस्त व्यस्त कर रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव स्कूली मासूम बच्चों पर पड़ रहा है। नौनिहाल जान जोखिम में डाल कर धुंध में स्कूली वाहनों का इंतजार करते रहते हैं। बच्चों की चिंता अभिभावकों को साताती रहती है। बुधवार को भी सुबह कोहरा अधिक प्रभावी रहा। तमाम बच्चे ठिठुरते हुए अपने स्कूलों में पहुंचे। कई अभिभावकों नें समय परिवर्तन व कई नें शीत लहर के चलते अवकाश करनें की मांग की| राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी नें बताया जिला प्रशासन को छात्रों व अध्यापकों के हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का समय परिवर्तन करके सुबह 10 बजे से करना चाहिए| इसके साथ ही घने कोहरे को द्रष्टिगत अवकाश भी घोषित करना चाहिए| जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद नें जेएनआई को बताया कि जल्द समय परिवर्तन विद्यालयों का किया जायेगा
|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]