घटतौली में एक और पेट्रोल पम्प सीज

0
170

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के सकबाई स्थित मारुती फिलिंग स्टेशन को अफसरों ने घटतौली मिलने पर सीज कर दिया गया | अन्य कई और भी पेट्रोल पम्प चेक किये गये | लेकिन उन पर घटतौली ना मिलने पर उन्हें निर्देशित करके छोड़ दिया गया|
शासन के आदेश पर चल रहे पेट्रोल पम्प चेकिंग अभियान के बीते दिन ही शहर के बद्री विशाल कालेज के निकट स्थित रामशरण अग्रवाल के पेट्रोल पम्प को घटतौली में सीज कर दिया गया था| शुक्रवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र केपेट्रोल पम्पो पर चेकिंग अभियान एसडीएम रमेश यादव के नेतृत्व में चलाया गया|
जिसमे बेबर रोड मोहम्मदाबाद स्थित शहीद राकेश पेट्रोल पम्प, गंगा देवी फिलिंग स्टेशन व सकबाई स्थित मारुती फिलिंग स्टेशन को चेक किया गया| एसडीएम सदर रमेश यादव ने बताया की मारुती पेट्रोल पम्प की माप 6 बार करायी गयी| जिसके 50 एमएल से लेकर 45 एमएल तक घटतौली मिली| जिसके बाद उसे सीज कर दिया गया| उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा| डीएसओ आमिर खां आदि अफसर मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]