ग्राम सचिवों के धरने पर पंहुचे विधायक

0
134

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से चल रहे ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के धरने में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पहुंचकर भरोसा दिया कि वह जल्द सरकार से इस संबंध में वार्ता करेंगे|
विकास भवन में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी शैक्षिक योग्यता, ग्रेड वेतन एवं समय से प्रोन्नति अथवा समय से प्रोन्नति पद के वेतनमान को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं| कई दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक कोई ठोस निर्णय निकलकर नहीं आया| शनिवार को मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों से वार्ता की| उन्होंने कहा कि वह जल्द ही लखनऊ जाकर सरकार से इस संबंध में वार्ता करेंगे और कोई ठोस निकाला जाएगा| शैलेंद्र त्रिपाठी शशि देव सिंह यादव अतुल दीक्षित नीलू दीक्षित राजीव सुमन आलोक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]