ग्राम पंचायत उपचुनाव सम्पन्न, रैसेपुर की प्रधान बनी कमलेश कुमारी

0
295

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव के मतों की गणना सोमवार की सुबह आठ बजे शुरू हो गई। दोपहर तक सभी सात विकास खंड कार्यालयों में मतगणना पूरी हो गई है। जिसमे दो प्रधान पदों सहित ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणाम भी आ गये|
जिले में कुल दो प्रधान पद विकास खंड मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत रैसेपुर से कमलेश कुमारी 655 वोट मिले| उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामकिशोर को 504 मत मिले| वहीं नवाबगंज विकास खंड के ग्राम अमरापुर मजरा मकोड़ा में रामनिवास जीते उन्हें 381 मत मिले| उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सतीश यादव को 51 मतों से पराजित किया|
इसके साथ ही जिले में कुल 163 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव सभी विकास खंडों में सकुशल सम्पन्न हुआ|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]