युवाओ ने ओवैसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

0
183

ANDOLNफर्रुखाबाद:(राजेपुर) एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भारत माता की जय के नारे को लेकर दिए बयान पर छिडा विवाद चरम पर है। मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में ओवैसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सड़क जाम कर दिया गया|
ग्रामीणों ने जाम जुलूस निकाल कर मुख्य मार्ग जाम कर दिया| जाम का नेतृत्व कर रहे नितेश मिश्रा ने कहा की औवैसी को तत्काल देश छोड़ देना चाहिए| आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथ में पट्टी लेकर तकरीबन पांच किलो मीटर तक जुलूस भी निकाला| ग्रामीणों ने धरना देने की चेतावनी भी दी है|
इस दौरान अजय मिश्रा, राम बहादुर, प्रमोद, सतेन्द्र, मोनू आदि ग्रामीण मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]