ग्रामीण को घर में घुसकर गोली मारी

0
119

फर्रुखाबाद: दबंगई के चलते घर में घुसकर ग्रामीण को गोली मार दी गयी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| घायल को उपचार हेतु शनिवार सुबह तड़के लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र परशुराम यादव ने थाने में दी गई तहरीर अरे कहां है कि बीती 2 फरवरी की रात गाँव के ही कश्मीर सिंह यादव के पुत्र रतीराम, बबलू, भेरू सिंह, जौहरी, अवधेश पुत्र जगदीश, अंकित पुत्र रतिराम, पुष्पेंद्र उर्फ कालिया अवधेश, रोहित पुत्र रतिराम, अर्पित पुत्र फेरू सिंह उसके घर में हथियारों से लैस होकर घुस आये और गाली- गलौज करने लगे| जब परशुराम यादव ने गाली गलौज करने से मना किया आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिससे गोली परशुराम यादव के पैर में लगी| गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लिंजीगंज लाया गया जंहा से उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रिफर कर कर दिया गया|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]