गौसन में बंद 9 गायों की मौत पर हंगामा

FARRUKHABAD NEWS Politics कृषि जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:गौसदन में बंद एक साथ नौ गायों की मौत की सूचना पर पंहुचे कुछ हिन्दू संगठन के नेताओं के साथ गौसदन के कर्मियो की नोकझोंक हो गयी|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कटरी धर्मपुर में बने गौसदन में पालिका के द्वारा पकड़कर लायी गयी गायों और गौवंशो को बंद किया गया था| बीते कुछ माह पूर्व भी गौसदन में तकरीबन एक सैकड़ा गायों की मौत हो गयी थी| जिसके  बाद जेएनआई ने गौसदन के खिलाफ अभियान चलाया था| खबर के बाद मामला शासन तक चला गया और गौसदन में गायों को चारा,पानी और दवा की व्यवस्था दुरस्त की गयी थी|
लेकिन कुछ महीने बाद ही व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर आ गयी| सोमबार को पुन: गौससदन में 9 गायों की मौत होजाने का मामला सामने आया है| सूचना मिलने पर गौरक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अतुल शर्मा पंहुचे तो उनकी गौसदन कर्मियों में नोकझोंक हो गयी| बताया जा रहा है कि गौसदन की गायों की मौत अनदेखी से होना बतायी जा रही है|