गौसदन मामला: प्रबंधक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

0
262

फर्रुखाबाद: बीते दिन सर्वोदय मंडल के द्वारा गौसदन का गेट तोड़कर उसके कई गौवंशों को भगा दिया गया था| जिसके बाद गौसदन के प्रबन्धक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
गौसदन के प्रबन्धक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है की उनके चौकीदार ने बताया की बीते दिन कुछ अज्ञात लोगो ने बीते दिन गौसदन के गेट की चाबी मांगी ना देने पर उन्होंने पश्चिम गेट तोड़कर कई गायों को भगा दिया| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
दो और गौवंशों ने तोडा दम
सोमबार को भी दो गौवंशो की मौत हो गयी है| अब यह भरोसा जताया जा रहा है की नये ईओ के चार्ज लेने वाले रमेश यादव शायद गायों के विषय में कुछ अहम निर्णय लें| वही दो मृत गौवंशों को फिर बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]