गौसदन की भूमि पर अबैध कब्जा करने में पांच फंसे

0
191

UPPफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर कटरी में स्थित गौसदन की भूमि पर अबैध कब्जा करने में पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये गये है|

[adrotate banner="3"]

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ० पुष्प कुमार ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है की शमीद पुत्र हमीद निवासी पंखियन की मडैया ने 20 बीघा जमीन पर गन्ने की फसल की है| राकेश पुत्र अम्र सिंह निवासी गयादीन की मडैया 5 बीघा, इलियास पुत्र मकसूद निवासी पंखीयान की मडैया पांच बीघा, जोगेश्वर पुत्र करन सिंह निवासी गयादीन की मडैया 5 बीघा, नफीस पुत्र रसीद खां पंखीयन की मडैया 4 बीघा जमीन पर अबैध कब्जा किये है|

मामले पर पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये है|

[adrotate banner="2"]