गौशाला का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा नगर पंचायत खिमसेपुर में नगला बाग रठेरा स्थिति अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 434 गौवंश पाये गये| जिनमे से 395 की जिओ टैगिंग की जा चुकी है| गौशाला में पशुओं के चारे के लिये 858.5 कुंतल भूसा, 25 कुंतल दाना, 04 कुंतल नमक व 07 कुंतल चूना स्टॉक में पाया गया, 40 बीघा गौचर भूमि पर हरा चारा बोया गया है| गौशाला में पशुओं की सेवा के लिये 07 केयर टेकर नियुक्त है| जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी गौवंश की अच्छी तरह देखभाल करने व उनको समय पर दाना पानी देने व डॉक्टर की विजिट समय से कराने के निर्देश दिये| जिलाधिकारी द्वारा गायों को गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई। उपजिलाधिकारी सदर रजनी कान्त आदि रहे।