गौवंश की मौत पर जाम लगाने का प्रयास

0
125

फर्रुखाबाद: ट्रेक्टर से कुचलकर गौवंश की मौत होने से आक्रोशित लोगो ने जाम लगाने का प्रयास किया| जिसके बाद मौके पर पंहुचे हिन्दूवादी नेताओं ने हंगामा किया| बाद में 11 हजार की धनराशि लेने के बाद ट्रेक्टर चालक को चलता कर दिया गया|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहाई रोड स्थित भारतीय महाविधालय के सामने एक गौवंश मिट्टी के जा रहे ट्रेक्टर के नीचे आ गया| जिससे उसकी मौत हो गयी| मौके से चालक ट्रेक्टर छोड़ के भाग गया| घटना की सूचना पर नंदी सेना के विक्रांत अवस्थी व हिन्दू महासभा के अंकित तिवारी लल्ला पाण्डेय आदि मौके पर आ गये| उन्होंने जाम लगा दिया|

कुछ देर के बाद ट्रेक्टर मालिक सुभाष शुक्ला निवासी गढ़ी कोहना पंहुचे| जिसके बाद विक्रांत अवस्थी आदि ने 11 हजार रूपये गौ सेवा के लिये उनसे लिये और जाम खोलकर गौवंश का शव उसी ट्रेक्टर पर लाद दिया और ट्रेक्टर मालिक से ही शव को जमीन में दफन करने की कहकर चले गये|

[adrotate banner="2"]