गौमूत्र से स्नान कर हिजाम पूर्व महामंत्री पुनः संगठन में शामिल

0
108

raghav 4फर्रुखाबाद : हिन्दू जागरण मंच के पूर्व महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने कहा कि मै भ्रमित होकर हिजामं की छांव से भटक गया था। जिसका मुझे बेहद दुख है। मेरे कारण हिन्दुत्व की भावना रखने वाले कार्यकर्ताओं एवं जिले के लोगों को जो ठेस पहुंची, उसके लिए मै क्षमा मांगता हूं। उन्होंने गौमूत्र से स्नान कर संगठन में शामिल हो गये |
हिन्दू जागरण मंच की एक बैठक भगवती गौशाला गमादेवी मन्दिर चिलौली में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेशमंत्री दिनेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र की उपस्थित रही। बैठक मेंमेरी आस्था हिजामं में पहले थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। मै जिन लोगों के साथ भटक गया था। उन्होंने कहा कि वहां जाकर मेरा तन मन अपवित्र हो गया था, जिसे मै आज भगवती गौशाला में गंगाजल व गौमूत्र से स्नान कर अपने आपको शुद्ध और पवित्र कर रहा हूं। मै राष्ट्र के लिए हमेशा जिऊंगा और यदि आवश्यकता पडी तो मै हिन्दुत्व के लिए मर मिटने को तैयार हूं। हिजामं के प्रदेशमंत्री दिनेश मिश्रा ने कहा कि हिजामं का कार्यकर्ता निष्ठावान एवं हिन्दुत्व की भावना रखने वाला होता है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता अज्ञातवास में चले गये थे, आज हिजामं उनको सम्मान सहित यथा स्थित उनके दायित्व पर समायोजित करता है और उपरोक्त कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा करता है कि भविष्य में हिन्दुत्व के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करेगे।

[adrotate banner="3"]

जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्र ने कहा कि हिन्दुत्व विरोधी गतिविधियों को करने वालों को हिजामं नहीं वक्सेगा। गंगा, गीता, गायत्री के सम्मान में हिजामं वचन बद्ध है। राष्ट्रवाद, केसरिया व भारत माता की जय करने वालों के साथ हिजामं कदम से कदम मिलाकर चलेगा। इस मौके पर निशान्त दलेला, अभिनव शर्मा, शिवमंगल कौशल, प्रदीप, गौरव कुमार, लालू राठौर, अभिषेक बाथम, राहुल गौतम, पवन कुमार, सुमेश बाल्मीकि आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]