गौकशी के आरोप में पकड़े गये चार पर मुकदमा दर्ज

0
113

फर्रुखाबाद: मंगलवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के घटियाघाट चौराहे पर नंदी सेना व पुलिस के द्वारा तीन डीसीएम में भरी गायों को पकड़ा था। आरोपियों पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली में आरोपी डीसीएम संख्या यूपी 22टी 0539 के चालक कल्लू पुत्र हीरालाल पाल निवासी बरुआ नगला मदनापुर शाहजहांपुर के अलावा सलमान पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम रोली बोबी जलालाबाद, सोनपाल पुत्र छुटक्कन निवासी खनपूड़ी जलालाबाद, विवेक पुत्र भंवरपाल निवासी शरीफपुर मिर्जापुर शाहजहांपुर को पुलिस ने मंगलवार की रात गायों से भरी हुई तीन डीसीएम को पकड़ा था। पकड़ी गयीं गायों को मऊदरवाजा क्षेत्र के बीबीगंज बेड़ारास में भिजवा दिया था। पुलिस ने बुधवार को पकड़े गये चारो आरोपियों पर गौ वध निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया है।

इस सम्बंध में शहर कोतवाली के एस एस आई विग्गन सिंह यादव ने बताया कि चारो आरोपियों को बुधवार को ही न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जायेगा। मामले की अभी और जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]