गोष्ठी कर जीजीआईसी की छात्राओं ने मनायी विवेकानंद की जयंती

0
115

फर्रुखाबाद: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। फतेहगढ़ जीजीआईसी की छात्राओं ने विवेकानंद की जीवनशैली पर एक गोष्ठी का आयोजन कर बड़े धूम धाम से मनाया।

[adrotate banner="3"]

गोष्ठी का शुभरंभ सर्व प्रथम प्रभारी डीआईओएस मीना यादव ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत में ही नहीं विदेशों में भी शिक्षा की ज्योति जलायी है। उनके बताये हुए मार्ग पर युवा चलें तो वह निश्चित रूप से ही ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। विवेकानंद के द्वारा बताये गये नियम संयम व चरित्रवान बनकर युवा सही रास्ता चुनकर जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं।

वहीं जीजीआईसी की छात्रा महक मिर्जा ने स्वामी विवेकानंद का स्वरूप धारण कर दर्शकों के मन में उनकी सजीव धारणा व्यक्त करने पर मजबूर कर दिया। विचार गोष्ठी में अध्यापिका ज्योति चौरसिया, रिचा तिवारी, ऊषा सक्सेना, सरोज यादव ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। रेनू अवस्थी, सुलेखा, प्रिंसी पाल ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को कालेज की तरफ से पुरस्कार वितरित किये गये।

[adrotate banner="2"]