गोली लगने से बीएसपी सांसद की बहू की मौत

0
158

BSP12गाजियाबाद: बीएसपी सांसद नरेंद्र कश्यप की बहू की संदेहास्पद हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। गोली सिर में लगी और ये वारदात गाजियाबाद के संजय नगर की है। घटना कैसे हुई अभी ये साफ नहीं हुआ है।

[adrotate banner="3"]

गाजियाबाद एसएसपी के मुताबिक ये हादसा घर पर हुआ। गोली लगने के बाद हिमानी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां लाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। बीएसपी सांसद नरेंद्र कश्यप की बहू की संदेहास्पद हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। गोली सिर में लगी और ये वारदात गाजियाबाद के संजय नगर की है।

3 साल पहले हिमानी की शादी हुई थी। हिमानी नरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे सागर की पत्नी थी। हिमानी बसपा सरकार में मंत्री रहे हीरा लाल कश्यप की बेटी थी।

[adrotate banner="2"]