फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के हाथ में गोली लग गयी| जिससे वह घायल हो गया| भूमि विवाद की रंजिश को लेकर दो नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर बागर निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र यादव उर्फ बबलू शाम अपने घर पर आ रहा था, उसी समय गांव के ही नामजद लोगों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी| जिससे गोली उसके बाएं बाएं हाथ में लगा गयी| गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक आरोपी भाग चुके थे| थाना पुलिस को जानकारी दी गई| पुलिस नें घटना स्थल पर जाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हल्का प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया गांव में भूमि विवाद की रंजिश चल रही है। फिलहाल गोली की आवाज आसपास के लोगों ने भी नहीं सुनी जांच की जा रही है| घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
गोली लगनें से युवक घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



