गोली मारने के मामले में दर्ज नही हुआ मुकदमा

0
140

SCHINफर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते दिन थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर में जिला पंचायत सदस्य के पुत्र और प्रधान पुत्र के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया है| पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है|

[adrotate banner="3"]

जिला पंचायत सदस्य रमेश राजपूत ने बुधवार को थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी| लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज ही नही किया| पुलिस ने घायल जिला पंचायत के पुत्र सचिन का मेडिकल कराने के लिये लोहिया अस्पताल भेजा| लेकिन लोहिया अस्पताल में बिजली ना होने के चक्कर में एक्सरे नही हो सका| जिला पंचायत सदस्य रमेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने निजी एक्सरा कराया है जिसमे उनके पुत्र के पैर में गोली लगने की पुष्ठी हुई है| उन्होंने कहा की थानाध्यक्ष के खिलाफ गुरुवार को कई जिला पंचायत सदस्य पुलिस अधीक्षक से भेट करेगे|

थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि गोली चलने की घटना नही हुई| आपस में मारपीट में चोट आयी है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]