गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी पुलिस लाइन, लोकसभा चुनाव व ईद को लेकर पुलिस का बलवा ड्रिल

0
217

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)आगामी लोक सभा चुनाव व ईद आदि त्योहारों को देखते हुए पुलिस लाइन मैदान फतेहगढ़ में चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस टीम को बलवा ड्रिल व दंगा नियंत्रण उपकरण का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस लाइन गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। 

जवानों को दी गई जानकारी
जवानों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी भी दी गई। अभ्यास सत्र में एलआयू टीम, नागरिक पुलिस, फायर सर्विस, अश्रु गैस,यातायात पुलिस आदि टीमें शामिल हुईं| एसपी ने बलवा ड्रिल के दौरान पाई गई खामियों के सुधार के लिए निर्देश दिये। एसपी विकास कुमार ने बताया कि बलवा ड्रिल सत्र में सभी पुलिसकर्मियों को बलवा या दंगा होने के दौरान बलवाइयों पर की जाने वाली कार्रवाई का प्रदर्शन कराया गया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]