गोद भराई कर लौट रहे बुलेरो सवारों को ट्रक ने ठोका

0
126

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद इटावा के पचगांव लखनपुरा निवासी 60 वर्षीय रामश्री पत्नी गजराज सिंह अपने देवर व उनकी बहुओं के साथ गोद भराई कर लौट रहे थे। तभी ट्रक की टक्कर का शिकार हो गयीं। जिसमें राम श्री सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक हरदोई से अपने पुत्र की बहू की गोदभराई कर लौट रहे उदय सिंह व उनके बड़े भाई गजराज की पत्नी राम श्री के साथ बुलेरो में उदय सिंह की पुत्रवधू आरती पत्नी मोनू के अलावा ऊषा पत्नी हरनाम सिंह सहित एक अन्य रिश्तेदार नरेन्द्र सिंह पुत्र परशुराम भदौरिया सवार थे। तभी शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लागंज के हुल्लापुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेरो को टक्कर मार दी। जिसमें बुलेरो में सवार उक्त चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बुलेरो भी चकनाचूर हो गयी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]