गोकशी में पांच के खिलाफ मुकदमा, दो महिलाये गिरफ्तार

0
103

uppफर्रुखाबाद: बीती रात हिन्दू महासभा के नेताओ के द्वारा पकड़ी गयी गोकशी में शहर कोतवाल आर पी यादव ने मामले में पांच कसाईयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस ने उसमे से दो महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम व मानू वर्मा आदि नेताओ ने शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी जदीद में कसाई खाना पकड़ा| घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस व क्षेत्राधिकारी नगर वाईपी सिंह भी मौके पर पंहुचे| पुलिस ने मौके से एक कुंतल कटा हुआ गाय का मांस छुरी, तराजू आदि कब्जे में ले लिया था| पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध देख महासभा ने तहसील दिवस में मंगलवार को भी ज्ञापन दिया|

घटना के सम्बन्ध में कोतवाल राजेश्वर सिंह ने अमेठी जदीद निवासी कसाई असलम पुत्र वेग, स्लिम पुत्र शकुर, मुन्ना पुत्र सलन, प्रवीन पत्नी रसीद बेग, नाजमा पत्नी असलम के खिलाफ गो बध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस ने घटना में आरोपी असलम की पत्नी नाजमा व परवीन की पत्नी रसीद बेग को गिरफ्तार कर लिया है|

पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने बताया की गोकशी करने वाले फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार किये जायेगे|

[adrotate banner="2"]