गैस सिलेंडर में आग लगनें से मचा हड़कंप

0
149

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप मच गया| ग्रामीणों नें आग पर काबू पानें का प्रयास किया लेकिन कामयाब नही हुए | बाद में दमकल कर्मियों नें आग पर काबू पाया |
थाना राजेपुर के ग्राम कुसमापुर निवासी विपिन पुत्र बालकृष्ण के घर गैस पर खाना पक रहा था| उसी दौरान अचानक सिलेंडर नें आग पकड़ ली| देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी| ग्रामीणों नें दमकल को जानकारी दी| सूचना मिलने पर मौके पर दमकल के एलएफएम गुरुनाम सिंह, चालक समर सिंह, एफएम राहुल योगेश कुमार, अनुज कुमार ने गैस सिलेंडर को सुरक्षित घर से बाहर निकाला और कुछ देर में ही आग बुझा दी| इसके बाद ग्रामीणों को सिलेंडर में आग बुझाने के तरीके भी बताये|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]