गैंग रेप का वीडियो वायरल करने की धमकी

0
123

फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक निवासी एक युवती ने एसपी से शिकायत कर कहा है कि कुछ आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| और उसकी बीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने की शिकायत की है| एसपी ने जाँच फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को करने के आदेश दिये है|
एसपी को भेजे गये पत्र में महिला ने कहा कि उनकी 15 वर्षीय बेटी बीते 23 मई 2017की देर शाम फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर क्रासिंग से विजाधरपुर गांव जा रही थी। तभी बेबर रोड स्थित पालीटेक्निक कालेज के पास एक दुकानदार ने अपने साथी की मदद से उसे दबोच लिया और झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके साथ ही धमकी दिया कि अगर किसी से शिकायत की तो क्लिप को वायरल कर देगा। युवती किसी तरह से आरोपी के पास से भाग कर अपने घर आ गयी| पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही की|
एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। प्रकरण की जांच कर्नलगंज चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]