गैंगरेप व हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग एस पी से

0
105

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम जिराऊ में बीते 13 अप्रैल को 17 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवकों ने गैंगरेप के बाद हत्या कर दी थी व शव को गांव के ही बम्बे पर ले जाकर दफना दिया। पीड़ित माता पिता ने हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी करवाने की गुहार पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी से की है।

[adrotate banner="3"]

जिराऊ निवासी मीनादेवी पत्नी सुग्रीव सिंह की 17 वर्षीय पुत्री बीते 13 अप्रैल को घर के नीचे कमरे में सो रही थी। तभी गांव के ही दबंग नीटू, अंकित पुत्रगण अरविंद, गोपाल, हरिओम पुत्रगण शमशेर सिंह, मनोज व धीरज सक्सेना पुत्रगध शम्भूदयाल ने सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी रात में ही हत्या कर शव गांव के बाहर बम्बे के किनारे जलाकर नष्ट कर दिया था। जिसकी पुलिस ने 5 मई को धारा 376, 302, 201, 147, 323, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही अभियुक्त पीड़ित माता पिता को समझौता करने का दबाव डाल रहे हैं। अभियुक्त बाहर से कुछ अनजान लोगों को भेजकर एक लाख रुपये लेने की बात कह रहे हैं। अभियुक्त धमकी दे रहे हैं कि यदि वह फैसला नहीं करेंगे तो उन्हें जान से मार देंगे। पीड़ित मां बाप ने खुलेआम घूम रहे हत्याभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

[adrotate banner="2"]