गैंगरेप में तीनों आरोपियों की घटना के 10 दिन बाद गिरफ्तारी

0
317

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गैंग रेप की घटना के लगभग 10 दिनों के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| जबकि घटना वाले दिन ही पुलिस नें तीनों आरोपियों का मेडिकल कराया था|

कोतवाली फतेहगढ़ के एक मोहल्ला निवासी एक महिला से नौकरी दिलानें के नाम पर गैंगरेप की घटना का आरोप है| घटना बाद पुलिस नें आरोपी संकेत अग्निहोत्री पुत्र अविनाश आग्निहोत्री निवासी चांदपुर कादरीगेट, रजत कुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी अमेठी कोहना, पुल्कित दीक्षित पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी सरवरपुर को हिरासत में लेकर उनका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया था| घटना के लगभग 10 दिन बाद आखिर पुलिस नें तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली | पीड़िता का आरोप है की नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी संकेत नें अपने घर चाँदपुर बुलाकर अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया| प्रभारी निरीक्षक कादरी गेट आमोद कुमार नें बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]