फर्रुखाबाद : राज्यपाल राम नाईक के कार्यक्रम में आये भाजपा नेता व रिटायर्ड आईएएस राजीव कुमार सिंह का कार खड़ी करने को लेकर उनका थानेदार से विवाद हो गया | जिससे मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी|
[adrotate banner="3"]
राजीव सिंह जेएनबी रोड स्थित राज्यपाल के कार्यक्रम में आये और वह कार्यक्रम में शामिल होने चले गये जिस पर पुलिस ने उनके कार चालक से कहकर गाड़ी दूर खड़ी करा दी| जब वह वापस हेलीपैड पे जाने के लिये तैयार हुये तो उन्होंने कार गेट पर ना पाकर मौके पर मौजूद दरोगा पर गर्म हो गये| जब बात जादा बिगड़ गयी तो थानेदार ने कहा की गलती पुलिस की नही है| कुछ देर बाद वह अपर जिलाधिकारी के साथ हैली पैड पर पंहुचे|
[adrotate banner="2"]


