गेंहू के खेत में हाथ-पैर बांधकर फेंका गया अपहत छात्र

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर)बीते लगभग 18 घंटे पहले अपहरण किया गया छात्र गेंहू के खेत में पड़ा हुआ मिला| उसके हाथ पैर बंधे हुए थे| जानकारी होने पर परिजन मौके पर पंहुचे और उसे उपचार के लिए ले गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी दिवारी लाल कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र मोनू कश्यप बीती रात शौच के लिए गया था| उसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया|लेकिन परिजनों को उसकी भनक नही लगी| जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश तेज की| लेकिन उसका कोई पता नही चला| शनिवार को ग्राम गठवाया निवासी मंजू कश्यप अपने गेहू के खेत में पानी लगा रहे थे | उसी दौरान मोनू कश्यप उनके खेत में पड़ा मिला|
उसके हाथ पैर बांधे गये थे| इसके साथ ही मुंह में कपड़ा ठुंसा गया था| जिसके बाद मोनू के परिजनों को सूचना दी| परिजन मौके पर आ गये|जिसके बाद उसके हाथ पैर फूल गये|मोनू
के हाथ पैर बंधे थे और वह मुंह के बल खेत में पड़ा था|छात्र को सांस लेने में परेशानी होने से परिजनों से फर्रुखाबाद उपचार के लिए ले भेजा| छात्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है|
थानाध्यक्ष मेरापुर महेंद्र सिंह त्रिपाठी ने बताया की बच्चे के गुम होने की तहरीर दी है|तहरीर जाँच की जा रही है|