गृह मंत्री ने कहा, केजरीवाल ‘पागल मुख्यमंत्री’

0
119

SHINDEनई दिल्ली: गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अरविंद केजरीवाल को ‘पागल मुख्यमंत्री’ कहा है। महाराष्ट्र के हिंगोली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा- जब मैं पुलिस में था, तब मेरी शादी के ठीक बाद मेरी छुट्टी रद्द कर दी गई थी और इन दिनों एक पागल [येड़ा] मुख्यमंत्री की वजह से मुझे पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द करनी पड़ीं। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इसे शिंदे का व्यक्तिगत बयान बताते हुए खुद को अलग कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

शिंदे ने कहा है कि केजरीवाल को जो करना है, वह करें। सरकार के रुख में कोई बदलाव नहीं होगा।

[bannergarden id=”8″]
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों को छुंट्टी पर भेजे जाने के साथ ही केजरीवाल ने मंगलवार देर शाम अपना धरना समाप्त करने का एलान कर दिया था।

इससे पहले, धरने पर बैठे केजरीवाल ने शिंदे पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने पूर्व गृह सचिव आरके सिंह का हवाला देते हुए कहा कि शिंदे पुलिसवालों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए पैसे लेते हैं। केजरीवाल ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम शिंदे को भी चैन से सोने नहीं देंगे। [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]