गृह कलह से परेशान ग्रामीण ने किया फांसी लगाने का प्रयास

0
86

फर्रुखाबाद: थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम सिरोली निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र महावीर सिंह ने गृह कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने फंदे में झूल रहे अशोक को नीचे उतारा। जहां घायल अशोक को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया।

[adrotate banner="3"]

शाम तकरीबन 7 बजे जब अशोक की पत्नी घर के रसोईघर में खाना बना रही थी उसी दौरान नशे की हालत में अशोक अपने घर पर आया और सीधा कमरे में लेटने की बात कहकर चला गया। कुछ देर बाद अशोक की 6 वर्षीय पुत्री गुंजन घूमते हुए कमरे में पहुंच गयी तो कमरे का दरबाजा खुला हुआ था और अशोक ने चादरे को छत के कुन्डे में फंसाकर फांसी लगा ली थी और वह हिचकियां ले रहा था। उसकी पुत्री ने मामले की जानकारी तत्काल अपनी मां को दी। चीखपुकार सुनकर पड़ोस के कुछ लोग मौके पर पहुंच गये और उन्होंने फांसी पर झूल रहे अशोक को गंभीर हालत में नीचे उतारा। उसे लोहिया अस्पताल में उसके पिता महावीर सिंह ने साढ़े आठ बजे शाम को भर्ती कराया। अशोक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक अशोक का दारू पीने को लेकर अक्सर परिजनों से झगडा होता रहता था। जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया।
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]