गृह कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने आग लगायी

0
120

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गली रूपपुर निवासी दारा सिंह की पत्नी मधू देवी ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

[adrotate banner="3"]

मधू देवी के पिता जोगराज सिंह निवासी ग्राम अमरोली जिला कन्नौज ने बताया कि तकरीबन 15 वर्ष पूर्व मैने अपनी पुत्री की शादी दारा सिंह से की थी। मधू के चार बच्चे हैं। उस दौरान दारा सिंह कृषि कार्य करता था। धीरे-धीरे दारा सिंह को शराब और जुए की लत पड़ गयी। जिससे आये दिन दारा सिंह दारू के नशे में आकर विवाद करने लगा। कमाई का जरिया कम व खर्चे ज्यादा हो गये। जिस पर परिवार के अन्य लोग मधू पर मानसिक दबाव डालने लगे। जोगराज ने बताया कि शादी के बाद से लेकर दारा सिंह व उसके परिजन मेरी पुत्री के साथ अभद्र व्यवहार करते चले आ रहे हैं। जिस कारण मेरी पुत्री अक्सर मेरे यहां ही रहती है व दारा सिंह अपने घर में विवाद करता रहता है।

अभी तकरीबन एक सप्ताह पहले मधू अपनी ससुराल आयी थी। जहां उसकी देवरानी पुष्पा पत्नी सुभाष व रानी पत्नी कश्मीर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो मधू ने अपने आपको आग के हवाले कर लिया। सूचना मिलने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां जोगराज व दारा सिंह आपस में भिड़ गये। जिसमें अन्य तमाशबीनों ने मामले को किसी तरह से रफा दफा कर दिया। जोगराज सिंह का आरोप है कि मेरी पुत्री को इन लोगों ने जबर्दस्ती जलाया है। जोगराज ने मुकदमा करने की धमकी दे डाली।

[adrotate banner="2"]