मानसिक तनाव में युवक फांसी पर झूला

0
117

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीतीरात खेत की रखवाली करनें गया युवक फांसी पर झूल गया| सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें मौके पर आकर शव का पंचनामा भरा|
थाना क्षेत्र के ग्राम पश्चिमी अमैयापुर निवासी 35 वर्षीय सोमदत्त खेती करनें का कार्य करता था| सोमदत्त बीती रात खाना खाकर घर से लगभग आठ बजे रात खेत की रखवाली करनें के लिये गया था| सुबह पास के नलकूप पर सो रहे उसके मामा समर पाल नें सोमदत्त का शव उसके खेत में खड़ी शीशम के पेड़ में गमछे से झूलता देखा तो परिजनों को सूचना दी| सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| मृतक की चप्पले मौके पर नही मिलीं| मृतक की माँ सुशीला देवी, पत्नी प्रीती आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक 6 वर्षीय पुत्र देव, 4 वर्षीय पुत्री जुम्या व अंशिका है| मृतक की जेब में 100 रूपये और तम्बाकू की पुडिया निकली| थानाध्यक्ष संत प्रकाश नें बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]