गृहकलह से परेशान युवक ने फांसी लगायी

0
132

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद): गृह कलह से परेशान इलेक्ट्रानिक दुकानदार ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली| खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की सूचना नही दी गयी|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद निवासी रसीद खां के 28 वर्षीय पुत्र मुस्तकीम की गाँव में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। मंगलवार को शाम उसने कमरे में पंखे से में र्स्स्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली| जिससे उसकी मौत हो गयी| मुस्तकीम का विवाह बीते 19 नवम्बर को हुई थी| परिजनों को घटना क सूचना मिली तो कोहराम मच गया| मौके पर भीड़ लग गयी| वही परिवार के लोगों का कहना है कि विवाह होने के बाद से वह बहुत परेशान था| सोमवार को वह अपनी ससुराल से विदा कराकर घर आया और मंगलवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| परिजनों ने पुलिस को खबर लिखे जाने तक सूचना नही दी थी|

[adrotate banner="2"]