गृहकलह से तंग विवाहिता ने लगायी फांसी,हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर)गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| परिजनों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है| घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गये|
थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर चिड़िया निवासी आशीष कुमार उर्फ बंटू यादव की पत्नी रीना देवी बीती रात घर के कमरे में कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|रीना का विवाह बीते लगभग 6 वर्ष पूर्व हुआ था|रीना गृहकलह से परेशान रहती थी| घटना के बाद सूचना मिलने पर मृतका का भाई आलोक पुत्र संतोष ने पुलिस को जानकारी दी| जिसके बाद थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया|